DSSSB PRT TGT postponed

सवाल बहुत सारे हैं और कल से आप लोगों के लगातार (messages) आ रहे हैं, लेकिन स्थिति तभी स्पष्ट होगी जब कुछ आधिकारिक (official) सूचना आएगी कि असल में क्या निर्णय लिया गया है।


यह निर्णय पूरी तरह से पूर्व-नियोजित (pre-planned) था और बिना सोचे-समझे लिया गया है। परीक्षा का शेड्यूल जारी होने के अगले ही दिन मंत्री का मीडिया के सामने आकर यह कहना कि परीक्षा स्थगित (postpone) कर दी गई है—यदि आयु सीमा में छूट (age relaxation) देनी ही थी, तो कम से कम शेड्यूल जारी नहीं करना चाहिए था। यह सब बस चर्चा में आने के लिए किया गया है।


जिस तरह CAT कोर्ट DSSSB को निर्देश देता है और याचिका दायर करने वालों को छूट देता है, वैसे ही DSSSB को TGT के लिए एक सप्ताह का समय देकर उन लोगों से आवेदन लेने चाहिए जिन्हें आयु में छूट चाहिए, अन्यथा पूरी प्रक्रिया ठप्प हो जाएगी।


1. PGT 2025: जो परीक्षाएं हो चुकी हैं, क्या अब उनमें छूट मिलेगी? यदि मिलेगी, तो क्या पेपर रद्द होगा? और यदि नहीं मिलेगी, तो उन्हें क्यों नहीं दी जा रही? अब जिन्होंने परीक्षा दे दी है, उनका क्या होगा?


2. TGT: इसमें किसे छूट मिलेगी—पुरुष या महिला? और न्यूनतम आयु सीमा क्या रखी जाएगी?


3. PRT: अब इसमें क्या होगा? परीक्षा होगी या नहीं? CAT कोर्ट से जिन्हें आयु में छूट मिली है, उनके फॉर्म कब भरवाए जाएंगे? क्या सभी को छूट दी जाएगी? न्यूनतम आयु क्या होगी और परीक्षा कब आयोजित होगी?


4. समय सीमा: यह छूट की प्रक्रिया कितने समय में पूरी होगी और परीक्षा कब तक करा ली जाएगी?


5. PET 2022 परीक्षा: यह कब तक होगी? क्या इसके लिए भी मंत्री प्रेस के सामने आएंगे? (कैबिनेट और मंत्रियों से 2-3 बार मिलने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई?)


6. लंबित पद (Pending Posts): PGT, TGT और अन्य गैर-शिक्षण पदों (non-teaching posts) जो वर्षों से लंबित हैं, क्या उनके लिए भी मंत्री आकर जवाब देंगे?


आगे क्या होगा, यह आधिकारिक नोटिस आने पर ही स्पष्ट होगा। इस निर्णय से न तो आयु में छूट चाहने वालों को लाभ है और न ही दूसरों को। सबको DSSSB की कार्यप्रणाली पता है—चाहे ऑनलाइन परीक्षा हो, 2009 DASS ग्रेड 2 हो या स्पेशल एजुकेटर 2022 की रिक्तियां। DSSSB और मंत्रियों को यह स्पष्ट करना चाहिए, अन्यथा ये सभी भर्तियां कोर्ट में फंस जाएंगी, जैसा कि पड़ोसी राज्यों में देखा जाता है।


यदि आयु में छूट देनी है, तो एक सप्ताह का समय देकर पोर्टल खोलें और आवेदन स्वीकार करें, वरना सभी नियुक्तियां अटक जाएंगी।


Sandeep kharb

Back to blog